
संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा जब हम बच्चों की अच्छी परवरिश करेंगे तो वह बच्चे परिवार के साथ समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेगे और इससे अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा! उन्होंने कहा हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर अवश्य ध्यान देना चाहिए आजकल बहुत सारे माता-पिता काम में व्यस्त होने के कारण बच्चों को संस्कार देना भूल जाते हैं बच्चों पर ध्यान नहीं देते जो बेहद गलत है! आगे गुरुदेव ने कहा कि हमारा मन यदि हम शांत रखना चाहते हैं तो हमें अच्छे कर्म करने पड़ेंगे क्योंकि जब तक कर्म खराब होंगे मन अशांत ही रहेगा! उन्होंने कहा जिन लोगों का उद्देश्य स्पष्ट होता है जो प्रभु भक्ति करते हैं और जिनके कर्म श्रेष्ठ होते हैं उनको मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सच्ची खुशी और आनंद प्राप्त होता है इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


