उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तहसील मोहम्मदी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” आयोजित, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

जनपद खीरी | 15 नवंबर 2025

जनपद खीरी में आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को तहसील स्तर पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने तहसील मोहम्मदी में पहुंचकर जन समस्याओं को गंभीरता से सुना।

अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और शिकायतों का विधिक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उनमें विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए समय से समाधान किया जाए।

इसके साथ ही जनपद के सभी सर्किल क्षेत्राधिकारी अपने-अपने तहसील मुख्यालयों पर मौजूद रहे और जन शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संभाली।

“सम्पूर्ण समाधान दिवस” का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रदान करना है, जिसके लिए प्रशासन ने आज पूरे जिले में सक्रिय रूप से कार्य किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button