जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

श्रीनवकार जैन सोसाइटी द्वारा निशुल्क जांच शिविर: आमंत्रण बैनर का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर, 15 नवम्बर 2025।

श्रीनवकार जैन सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का बैनर आज पाल रोड स्थित साईं धाम प्रांगण में विधिवत रूप से विमोचन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल भंडारी, गौतम सिंघवी, महेंद्र मेहता, धनराज विनायकिया, महेंद्र गांधी, नरपत मेहता, जितेंद्र वेद मेहता, संदीप बालड, मुकेश जैन सहित कई सदस्यों ने “जैनम् जयति शासनम्” के जयघोष के साथ बैनर का लोकार्पण किया।

सोसाइटी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि सोसाइटी द्वारा विश्व शांति, नवकार जाप, जीवदया और मानव सेवा के उद्देश्य से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 23 नवम्बर को निशुल्क हड्डियों में कैल्शियम जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।

23 नवम्बर को होगा शिविर, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

यह शिविर पाल रोड साई धाम मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

डॉ. कुलदीप धनखड़ के सानिध्य में निम्नलिखित जांच और परामर्श प्रदान किए जाएंगे—

शुगर की जांच

कैल्शियम एवं BMD (Bone Mineral Density)

कमर दर्द व जोड़ों के दर्द की जांच

हड्डियों से संबंधित रोगों की जांच

महिलाओं में माहवारी संबंधी समस्याओं सहित अन्य शारीरिक परामर्श

यह सभी सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मानव सेवा कार्यक्रम के तहत एक और पहल

सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल भंडारी, सचिव महेंद्र मेहता और प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि मानव सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार, 16 नवम्बर को बाल बसेरा संस्थान, झालामंड में सेवा कार्य भी आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों से लाभ उठाने की अपील

श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने आसपास के क्षेत्रवासियों, धर्मानुरागियों और समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button