बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्ड 33 में जर्जर बिजली पोल बदले गए, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
विधायक श्री अरुण चौधरी जी के दिशा-निर्देश पर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत के नेतृत्व में वार्ड संख्या 33 में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पुराने बिजली के पोलों को बदलकर उनकी जगह नए और मजबूत पोल स्थापित कर दिए गए हैं।
स्थानीय निवासियों द्वारा वर्षों से इन पोलों को बदलने की मांग की जा रही थी। पुराने पोल ‘झर-झर’ स्थिति में होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बार–बार बाधित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
नए पोल लगने से क्षेत्रवासियों को मिले फायदे
क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित होगी
बिजली आपूर्ति बेहतर और निर्बाध रहेगी
बरसात व तेज हवा के दौरान दुर्घटना की आशंका में कमी आएगी
स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिली
इस कार्य के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel


