उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
भाजपा कार्यकर्ताओं नें बिहार में NDA की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनने पर आतिशबाजी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती सल्टौआ बाजार में सल्टौआ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं नें बिहार में NDA की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनने पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनायें दिया, भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय नें कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के चौमुखी विकास की जीत है, बिहार की जनता नें मोदी और नितीश के सुशासन पर वोट किया है यह NDA गठबंधन के सयुंक्त प्रयास का प्रतिफल है, आने वाले समय में बिहार पूरे भारत में एक विकसित प्रदेश के रूप में जाना जायेगा, यहाँ के लोगों को रोजगार के लिए बाहर अन्य प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़ेगा, मंडल अध्यक्ष श्री राम निवास गिरी जी नें कहा यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने मत प्रतिशत को बढ़ाने का कार्य किया है, इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश शुक्ला जी, श्री जमुना पाण्डेय, चंद्रभान गुप्ता, इंद्रसेन उपाध्याय, शैलेन्द्र शुक्ला, योगेंद्र तिवारी, रविंद्र शुक्ला, कार्तिकेय त्रिपाठी सत्यवान मिश्र, सचिन कसौधन, पवनदीप अग्रहरी, बब्बू शुक्ला, प्रदीप प्रजापति सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहें
Subscribe to my channel


