ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
बाल दिवस पर जरूरतमंद परिवारों को नए कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण, दिया सेवा का अनोखा संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, बाल दिवस के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी, फूलबाग के नजदीक स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों के बीच नए कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पवित्र हृदय एन जी ओ द्वारा ओरिएंट केबल कंपनी के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पवित्र हृदय एनजीओ व ओरिएंट केबल कंपनी के सदस्यों ने सभी जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कंबल और वस्त्र भेंट किए। वितरण पाकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर खुशी झलक उठी। एनजीओ के अध्यक्ष बृजेश कुर्मी ने बताया कि बाल दिवस जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ओरिएंट केबल कंपनी द्वारा दिया गया यह सहयोग इन परिवारों के लिए सचमुच अमूल्य उपहार है। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बृजेश कुर्मी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ठंड का मौसम जरूरतमंदों के लिए चुनौती बन जाता है, ऐसे में गर्म वस्त्र और कंबल जीवन रक्षक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी परिवारों से इन वस्त्रों का उपयोग कर सुरक्षित रहने की अपील की। गर्म वस्त्रों और कंबलों के वितरण से पूरे क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में पवित्र हृदय एनजीओ की ओर से सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया।

Subscribe to my channel


