देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर भिवाड़ी में कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की भारी बहुमत से जीत का जश्न भिवाड़ी में जोर-शोर से मनाया गया। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, डीजे बजाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया।

भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र खटाणा के नेतृत्व में आयोजित जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उत्तर अध्यक्ष अभय विधुरी, भिवाड़ी मंडल उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, मंडल मंत्री राहुल सिंह राजपूत, महामंत्री मनजीत महिवाल, सुजीत पंडित, गगन तंवर, अजीत खटाणा, विजय पंडित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र खटाणा ने कहा कि—

“यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मेहनत और केंद्र सरकार की विकासवादी नीतियों का परिणाम है। बिहार की जनता ने एक बार फिर सुशासन और स्थिर सरकार को चुना है।”

कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर विजयी जुलूस भी निकाला, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button