बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पंवार ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रजापत ब्लॉक प्रभारी निर्वाचित
स्कूल शिक्षा परिवार का ब्लॉक स्तरीय सम्मलेन हुआ आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
शहर के माँ अम्बे बाल निकेतन स्कूल में गुरुवार को स्कूल शिक्षा परिवार की जिला स्तरीय चुनाव समिति की ओर से ब्लॉक बालोतरा के अध्यक्ष एवं प्रभारी के चुनाव संपन्न हुए।
स्कूल शिक्षा परिवार बालोतरा के जिला संरक्षक पोलाराम मांजू ने बताया की चुनाव प्रक्रिया लाधाराम काकड़ प्रदेश सचिव, हनुमान राम चौधरी जिलाध्यक्ष, रविंद्र बेनीवाल जिला प्रभारी, सत्ताराम लेघा संभागीय उपाध्यक्ष, स्वरूप सिंह भायल जिला महामंत्री, दीपाराम टाक जिला महामंत्री आदि के आतिथ्य में संपन्न हुई।जिला स्तरीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक राकेश पाठक एवं पदमाराम बैरड़ के निर्देशन में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से भागीरथ पंवार को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष एवं छगनलाल प्रजापत को निर्विरोध ब्लॉक प्रभारी निर्वाचित किया गया।
इसी अवसर पर स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक बालोतरा का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बालोतरा शहर एवं ग्रामीण से सभी निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया एवं विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन के दौरान पेमाराम हुड़्डा जिला कार्यकारिणी सदस्य,साजिद अशरफी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, हरीश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिणधरी, प्रेम प्रकाश पालीवाल ब्लॉक अध्यक्ष कल्याणपुर, जसराज गोदारा ब्लॉक अध्यक्ष गिड़ा, डॉ शिवकुमार गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष समदड़ी, राजाराम पालीवाल,कपिल बोहरा,विक्रम सिंह राठौड़, कैलाश दान चारण, रुपाराम देवासी, लक्ष्मण दास निंबार्क, किशोर दवे, रणवीर बैरड़, स्वरूप दवे, जेईस चाको, उत्तम जांगिड़, ओम प्रकाश चौधरी,हरिदास वैष्णव,भैराराम प्रजापत,रामलाल गोदारा, संदीप गौड़, मंगलचंद, राजवीर शर्मा, देवीलाल प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, महेश कुमार,सहित ब्लॉक बालोतरा के विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सताराम लेगा ने किया। इस दौरान जिला संरक्षक पोलाराम माँजू द्वारा सभी के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था की गई एवं मॉडर्न स्टार स्कूल बालोतरा की ओर से सभी संचालकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Subscribe to my channel


