उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ सामूहिक गायन कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.)
राजकीय इंटर कॉलेज के हाल में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने “वन्दे मातरम” की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह गीत देशभक्ति, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन बलबन्त सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और देशभक्ति के गीतों से वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

Subscribe to my channel


