उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

टीम आयुष्मान फाउंडेशन की कार्यकारिणी बैठक मऊ में सम्पन्न

 

मऊ। टीम आयुष्मान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयुष्मान टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जनपद मऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षक हितों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम आयुष्मान फाउंडेशन के फाउंडर अमरनाथ द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के शिक्षकों को एक मजबूत मंच प्रदान करना तथा उनके हितों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने संगठन को जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर जनपदों के प्रभारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा की। आज के बैठक मे मऊ के सिटी कोऑर्डिनेटर आर एस सर, जमाल सर, मंगलम बरनवाल सर, बलिया के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ जे पी गुप्ता सर, धनंजय पाण्डेय सर, वाराणसी के सिटी कोऑर्डिनेटर राहुल सर, गोरखपुर के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रणविजय सर व सभी जिले के संयोजक उपस्थित रहे l

बैठक के संयोजक कमर सिराज, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, मऊ रहे। उन्होंने बैठक को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, अधिक से अधिक निजी विद्यालय शिक्षकों को संगठन से जोड़ने तथा शिक्षक समाज के हित में रचनात्मक एवं प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि आयुष्मान टीचर्स एसोसिएशन निजी विद्यालयों के शिक्षकों को एकजुट कर उनके अधिकार, सम्मान, सहयोग एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

अंत में संगठन के फाउंडर अमरनाथ द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button