उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

श्रावण के चौथे सोमवार पर भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 24 अगस्त 2026 (सू.वि.)। श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन-पूजन के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भदेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु बनाए रखी जाएं।

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि श्रावण माह के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं बेहतर बनाए रखें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सकें।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button