उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
नवाचार महोत्सव नालेज शेयरिंग कार्यक्रम में दिया जानकारी
नवाचार, साझा अनुभव ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार है - विजय आनंद

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र हर्रैया के सभागार में सोमवार को परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए ब्लॉक स्तरीय नवाचार महोत्सव, बेस्ट प्रैक्टिस और नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण-प्रशिक्षण क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, सफल शैक्षिक प्रयासों व शिक्षकों के अनुभवों को साझा कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना रहा। शिक्षकों द्वारा टीएलएम प्रस्तुतिकरण के आधार पर पांच शिक्षकों का चयन किया गया। जो डायट पर होने वाले जिला स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बीईओ ने कहा कि यह मंच शिक्षकों के बीच सहयोग, आपसी संवाद और सीखने में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता को सामने रखते हुए यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार नवाचार, सहयोग और साझा अनुभव है। ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की क्षमता निर्माण में सहायक हैं बल्कि शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और जीवनोपयोगी बनाने में भी मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने टीएलएम स्टाल लगाया जिसका बीईओ के साथ फैजान साकिब, एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, काशीराम वर्मा, रवीश कुमार मिश्र और राजीव शुक्ल ने अवलोकन किया। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में किए गए नवीन शैक्षिक नवाचारों, परियोजनाओं, बेस्ट प्रैक्टिस और टीएलएम का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतीकरण के आधार पर पांच शिक्षकों का चुनाव जिले स्तर की प्रतियोगिता के किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय हड़ही के अरविन्द कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुहवा के प्रभात रंजन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के धर्मनाथ सिंह, प्राथमिक विद्यालय बरगदवा माफी के पीयूष यादव और प्राथमिक विद्यालय भवनापुर के रामरक्षा का चयन किया गया। चयन समिति में एआरपी मनोज मिश्र, शिक्षक डॉ श्री नारायण मिश्र और शिक्षक अखिलेश सिंह रहे।
इस अवसर पर राजकुमार तिवारी, राम सागर वर्मा, राम पियारे, प्रेम सागर, मनीष पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, सर्वदेव सिंह, गिरिजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, भारती शुक्ला, निरुपमा तिवारी, निधि सिंह, सोनिया, सरोज, वीना, मीरा चौधरी, अजय, चिन्मय राय, योगेश सिंह, संजीव सिंह, रवीन्द्र साहू, शिव प्रकाश पाण्डेय, गोपाल दूबे, हनुमान वर्मा, गिरजेश सिंह, सुशील रत्न कृत्यायन, राम भवन यादव, भागीरथी, राकेश सिंह, प्रशान्त मणि सिंह, अजीत सिंह, वीरेन्द्र कुमार, राम नरेन्द्र, बृजेश, मेराज, प्रवीण मिश्र, बृजेन्द्र पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, शोभाराम, अभय सिंह, विश्वजीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


