उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 07 नवम्बर 2025।
राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिम चंद्र चटर्जी जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में प्रार्थना स्थल पर छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। देशभक्ति के माहौल में पूरा परिसर गूंज उठा।
इसी क्रम में ए.एस.एच.एस. एंड जी.आर.एस. इंटर कॉलेज तथा श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज में भी वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रबल करना था। उपस्थित जनों ने बंकिम चंद्र चटर्जी जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया और “वंदे मातरम” की भावना को सदैव जीवित रखने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


