LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिलाधिकारी महोदय खीरी व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी की अध्यक्षता में थाना खीरी पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन

* जनपद खीरी दिनांक 08.04.2023*

 

आज दिनांक 08.04.2023 को माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय खीरी, श्री महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना खीरी पर उपस्थित रहकर “थाना समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button