LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता — धोखाधड़ी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹2.04 लाख बरामद

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 7376326175

लखीमपुर खीरी।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना पलिया पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी अजय कुमार शर्मा पुत्र लल्लूराम शर्मा निवासी ग्राम नौगवा, थाना मझगई, जनपद खीरी (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,04,000/- नकद बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ थाना पलिया पर मु0अ0सं0 434/2025 अंतर्गत धारा 305(e)/316(2)/318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अजय कुमार शर्मा को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज

2. कांस्टेबल परीक्षित सैनी

3. कांस्टेबल पवन कुमार वर्मा

(थाना पलिया, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button