अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पूरानी पुंछ में बछड़े का सिर और पैर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ (जम्मू-कश्मीर),

पूरानी पुंछ मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक बछड़े का सिर और पैर देखा। यह मामला तेजी से इलाके में चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन पुंछ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 299 बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 201/2025 दर्ज कर मामला दर्ज किया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बछड़े के मालिक की पहचान राज कुमार निवासी वार्ड नंबर 16, पूंछ के रूप में की है। जांच के दौरान मालिक की पत्नी ने बताया कि बछड़ा सुबह गाय से मृत पैदा हुआ था, और उसे निपटान के लिए एक मजदूर को सौंप दिया गया था।

पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह घटना जानबूझकर की गई थी या इसमें किसी तरह की लापरवाही बरती गई।

पुंछ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने या सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button