उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़ . आरती के दौरान जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल - प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण - नंदीग्राम, भरतकुंड, अयोध्या स्थित भरत हनुमान मिलन मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन, सोनभद्र

 

सोनभद्र। अयोध्या के नंदीग्राम भरतकुंड में शुक्रवार को चौथे दिन पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज चल रहा है। चौथे दिन शुक्रवार को आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र , योगेश तिवारी, कौशल तिवारी व निर्भय शुक्ला द्वारा पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। महंत परमात्मा दास जी महाराज, सम्पूर्णानंद जी, मुख्य यजमान चोपड़ा चेनराज, कमला शंकर पांडेय, पवन मिश्र,ओम नरायन पांडेय, अक्षत मिश्र, रमाकांत पांडेय, सुमन पांडेय, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, खुशहाल मिश्रा के साथ ही भजन गायक तीन बाल कलाकार अपने माता पिता के साथ मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button