उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

थाना ईसानगर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक, आयोजित किया NCL जागरूकता अभियान 2.0

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 7376 3261 75

खीरी, 31 अक्टूबर 2025।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में थाना ईसानगर पुलिस द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान थाना ईसानगर पुलिस टीम ने स्थानीय विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को तीन नये आपराधिक कानूनों —

1. भारतीय न्याय संहिता (BNS)

2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)

3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)

— के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इन कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR की सुविधा, समयबद्ध न्याय व्यवस्था, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी प्रावधान, नए अपराधों की परिभाषा, तथा फोरेंसिक विज्ञान और तकनीकी उपयोग से जुड़े बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इन नये कानूनों के लागू होने से न्याय व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित बनेगी। साथ ही छात्रों से अपील की गई कि वे इन जानकारियों को समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि एक जागरूक एवं कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button