रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
📞 मोबाइल: 7376 3261 75
खीरी, 31 अक्टूबर 2025:
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में थाना पसगवाँ पुलिस द्वारा आज NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को भारत में लागू नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये नए कानून 01 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को शून्य एफआईआर (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं, नए अपराधों की परिभाषा, और फोरेंसिक तकनीक के उपयोग जैसी प्रमुख विशेषताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से न्याय प्रक्रिया अधिक आधुनिक और प्रभावी होगी।
इस अवसर पर छात्रों से अपील की गई कि वे इन नए कानूनों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि समाज में कानूनी जागरूकता फैले और एक जिम्मेदार, कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।