रिपोर्ट — स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय
📞 मोबाइल नंबर : 7376326175
खीरी, 22 अक्टूबर 2025।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना भीरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एण्टी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक भीरा के नेतृत्व में एण्टी रोमियो टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को मौके से दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 394/2025 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1️⃣ उ0नि0 सचिन कुमार – थाना भीरा
2️⃣ का0 बादल सिंह – थाना भीरा
3️⃣ का0 प्रदीप चीमा – थाना भीरा
थाना भीरा पुलिस की यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सशक्त बनाती है और समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीरता को दर्शाती है।