अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा 32 अदद भिन्न-भिन्न कम्पनियों के स्मार्ट फोन (कीमत करीब 5 लाख) उनके मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 17.10.2025
*साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा 32 अदद भिन्न-भिन्न कम्पनियों के स्मार्ट फोन (कीमत करीब 5 लाख) उनके मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.10.2024 को साइबर थाना खीरी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित CEIR PORTAL के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त हुई मोबाइल खोनें की शिकायतो का निस्तारण करते हुए 32 अदद मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित धारकों को प्रदान किया जा रहा है। CEIR PORTAL पर प्राप्त मोबाइल खोने की शिकायत पर कार्य करते हुए साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा 32 अदद भिन्न-भिन्न कम्पनियों के स्मार्ट फोन जिनकी कीमत करीब 05 लाख रूपये हैं, जिनको मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
*CEIR PORTAL के सम्बन्ध में जानकारी व शिकायत करने का तरीका*
केन्द्र सरकार द्वारा CEIR PORTAL का गंठन मार्च, 2023 में किया गया, जिसमें मोबाइल फोन खो जाने पर CEIR PORTAL की वेबसाइट (ceir.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।
*कार्यवाही करने वाली साइबर क्राइम पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राम खेलावन राणा
2.उ0नि0 श्री तनवीर अहमद
3.हे0का0 मो० इरफान
4.का0 गोपाल चौहान
5.का0 वतन त्यागी
6.का0 आजम अली
7.का0 राहुल चौधरी


Subscribe to my channel


