देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा से दो युवाओं का RAS 2023 में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित होने पर बालोतरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

श्री देशमुख गोयल (जीनगर) पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण गोयल तथा श्री जितेन्द्र गहलोत (घांची) पुत्र श्री ओमप्रकाश, निवासी बालोतरा, का RAS परीक्षा 2023 में चयन होने पर परिवारजनों, मित्रों और नगरवासियों ने खुशी व्यक्त की है।

इस उपलब्धि पर पूर्व नगर अध्यक्ष बालोतरा मदनराज चोपड़ा ने दोनों युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बालोतरा के युवाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नगर में जगह-जगह दोनों चयनित अभ्यर्थियों के परिजनों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 बालोतरा से बास्ती टाइम्स 24 न्यूज़ रिपोर्ट

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button