उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

“मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिला शक्ति टीम ने प्राथमिक विद्यालय मूड़ा बुजुर्ग में छात्राओं को किया जागरूक

 

रिपोर्टर: संजय कुमार पांडेय

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

खीरी: पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना फरधान की महिला शक्ति टीम ने आज प्राथमिक विद्यालय मूड़ा बुजुर्ग में छात्राओं को जागरूक किया।

अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान एवं बच्चों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था।

अभियान में छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, प्रमुख कानूनों और उनके सम्मान के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button