बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
साइबर थाना बीकानेर ने चलाया जनजागृति अभियान, दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 15 अक्टूबर 2025:
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह अक्टूबर अभियान के तहत पुलिस थाना साइबर, जिला बीकानेर द्वारा साइबर सुरक्षा जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।
यह कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सौरभ तिवाड़ी (RPS) के सुपरविजन तथा साइबर थाना प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री खान मोहम्मद (RPS) के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर श्री शिवकुमार शर्मा (प्रोग्रामर) ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रकार, सावधानियां और राहत उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। साथ ही मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 7877045498 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में कानि श्री महेश ने पुलिस के साइबर अपराध अनुसंधान के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने में अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑनलाइन मित्रता और फर्जी लिंक से बचने पर विशेष जोर दिया गया।
वर्कशॉप के अंत में छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से समाधान किया। साथ ही भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित “साइबर जागरूकता प्रतिज्ञा” भी दिलाई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री घनश्याम जांगिड ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं व्यक्तिगत एवं सामाजिक सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर की ओर से साइबर सुरक्षा संबंधी पेम्पलेट और पीपीटी की सॉफ्ट कॉपी भी वितरित की गई।
🔹 संदेश:
साइबर ठगी होने पर तुरंत संपर्क करें —
हेल्पलाइन नंबर: 7877045498
टोल फ्री नंबर: 1930
वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

Subscribe to my channel


