LIVE TVदेशधर्मराज्य

जय श्री राम चैरीटेबल ट्रस्ट ( रजि . ) रात्ता द्वारा गांव रात्ता के हनुमान मंदिर पर मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव का पर्व

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली मण्डी 04/04/2023

जय श्री राम चैरीटेबल ट्रस्ट ( रजि . ) रात्ता द्वारा गांव रात्ता के हनुमान मंदिर पर मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव का पर्व समस्त समाज को जानकर अति हर्ष होगा कि 6 अप्रेल गुरुवार को जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट रात्ता की ओर से गांव रात्ता कलॉ के हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है कार्यक्रम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक का कार्यक्रम है सबसे पहले सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा फिर हवन किया जायेगा समापन में प्रसाद वितरण होगा आपको बता दे कि जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट गांव समाज मे हर प्रकार के सामाजिक कार्य करने लगातार अग्रसर है इस ट्रस्ट की चर्चा पहले भी सोशल मीडिया अखबारो मे व समाज में पहले भी कई बार हो चुकी है ये वही ट्रस्ट है जिन्होने गऊ माता में आई भयानक जानलेवा बिमारी लिम्पी की आर्युवेदिक दवा पूरे भारतवर्ष में निशुल्क पहुचाई थी यह संजीवनी दवा इतनी कारगर है कि 24 से 48 घण्टे में गऊ माता के हर प्रकार के घावो को पूर्णतः ठीक करने में सक्षम है इस दवा से लिम्पी रोग के समय लगभग 5400 गऊ माता पूर्ण रूप से स्वस्थ हुई लोगो ने इस निशुल्क दवा का इस्तेमाल किया और समस्त गऊ पालको ने ट्रस्ट को आर्शीवाद दिया , इस शुभपर्व के अवसर पर इस कार्यक्रम मे जय श्री राम चेरीटेबल ट्रस्ट रात्ता ने समाज के हर वर्ग के लोगो को समस्त भक्तगणो को सादर आंमत्रित किया है आप सभी सादर आमंत्रित है कार्यक्रम में आकर प्रभु भक्ति एंव प्रसाद का आनन्द ले ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button