बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय विद्यालय सांसी बस्ती में विद्यार्थियों को नोटबुक व बिस्किट वितरित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा:
सामाजिक एवं शैक्षणिक सरोकार के तहत रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा बुधवार को राजकीय विद्यालय सांसी बस्ती में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नोटबुक एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पुनीत सेवा कार्य रोटरी क्लब के सदस्य श्री पवन जी गर्ग एवं उनके सुपुत्र दिव्यांश गर्ग के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर सत्यप्रकाश पवनकुमार (सी.ए.) गर्ग परिवार के सौजन्य से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार की कॉपियां (नोटबुक) तथा बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ एवं सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल ने पवन जी गर्ग व दिव्यांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रोटरी क्लब समय-समय पर इस तरह के शैक्षणिक एवं सेवा प्रकल्प आयोजित करता रहता है।
वितरण कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष भरत भंसाली, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया सहित रोटेरियन सदस्य दीपक गुप्ता, मुकेश बजारी और सुरेश सिंघल ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब बालोतरा एवं भामाशाह गर्ग परिवार का इस पुनीत कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


