अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
लापता गोमती प्रसाद की तलाश में परिवार कलेक्ट्रेट में शुरू किया आमरण ने बांधे कफन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। जिले में एक परिवार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने सिर पर कफन बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उनके परिजन गोमती प्रसाद का अपहरण हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। बेटी कविता ने दावा किया कि पुलिस ने उनके पिता की बरामदगी की जगह उनकी मूल तहरीर ही बदल दी है।परिवार ने बताया कि वे 4 अक्टूबर से लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को गोमती प्रसाद के लापता होने की सूचना दे रहे हैं। इसके बावजूद, अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने 8 अक्टूबर को प्रशासन को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिलाधिकारी के आश्वासन पर उन्होंने कुछ दिन इंतजार भी किया, लेकिन कोई परिणाम न मिलने पर शुक्रवार सुबह 9रू30 बजे से पूरा परिवार कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गया। परिवार के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि जब तक गोमती प्रसाद की सकुशल बरामदगी नहीं होती, तब तक वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और गोमती प्रसाद को जल्द से जल्द खोजा जाए।
Subscribe to my channel


