अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दबंगो ने पीटाः दलित ने डीआईजी से लगाया न्याय की गुहार

न्याय न मिला तो भीम आर्मी करेगी आन्दोलन-अजय आजाद

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुआ निवासी दलित विनोद कुमार ने डीआईजी को पत्र देकर मार पीट और जाति सूचक गाली देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय की गुहार लगाया है।

डीआईजी को दिये पत्र में विनोद कुमार ने कहा है कि गत 2 अक्टूबर को बिजली केबल तोड़ने के मामले में विवाद हुआ। इस पर गांव के ही रत्नेश यादव, नीलेश यादव, अनिरूद्ध यादव पुत्रगण राम नरेश, राकेश यादव पुत्र रामसुख, कुनाल यादव पुत्र राम सागर घर में घुस आये और जाति सूचक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये उनके बेटी के गले का लाकेट छीन लिया। गोहार लगाने पर पड़ोसी आये तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की सूचना 112 पर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने पर आने को कहकर चली गई। जब विनोद कुमार थाने पर पहुंचा तो पैकोलिया पुलिस सुलह का दबाव बनाने लगी। विनोद ने डीआईजी से मांग किया है कि मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाया जाय।

डीआईजी को ज्ञापन देेने के बाद भीम आर्मी के पूर्व मंडल सह संयोजक अजय आजाद ने कहा कि न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में अजय कुलश्रेष्ठ, रामजनम चौधरी, डा. दीपचंद आजाद, अश्वनी सक्सेना, विनय सहाय, डा. आलोक, मनोज, रंजीत, संदीप कुमार, राज सेन मेघानकर, शशांक सेन मेघनकर, धर्म सिंधु मेघनकर आदि शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button