गगाशहर भीनासर, बीकानेर से आज दिनांक 1 अक्टूबर को श्री सालासर धाम पैदल यात्री संघ की रवानगी हुई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुरेश मारु तथा सहयोगी माणक साध, कमल सैन, नरेश माली और तवत धान की अगुवाई में पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया।
यह यात्रा श्री डुंगरगढ़, बीदासर और सुजानगढ़ होते हुए सालासर धाम पहुँचेगी, जहाँ यात्रीगण दिनांक 7 अक्टूबर 2025 की सुबह धोक (दर्शन) लगाएँगे।
संघ में करीब 40 यात्री शामिल हैं, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों भक्तजन सम्मिलित होकर श्री सालासर बालाजी महाराज के दरबार में पैदल यात्रा के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
👉 यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक मानी जा रही है।