बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बालोतरा में सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौत – भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ने जताया शोक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
शहर के बागुंडी के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई लोग घायल हो गए, वहीं कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।
इस दर्दनाक हादसे पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि –
“बालोतरा में बागुंडी के पास हुए सड़क हादसे की खबर सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिजनों को शक्ति दें। साथ ही मैं प्रार्थना करता हूँ कि हादसे में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”
स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताया और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की।

Subscribe to my channel


