LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 सितंबर 2025: थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी रौनक सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महिला शक्ति केंद्र पर प्राप्त शिकायत के आधार पर त्वरित की गई।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने बताया कि जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराध की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मु0अ0सं0 797/2025 धारा 75(2)/ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: रौनक सिंह

पिता का नाम: संजय सिंह

पता: ग्राम मिदनियां, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, प्रभारी चौकी सेठघाट, कोतवाली सदर

2. म0उ0नि0 तृप्ति सिंह, महिला शक्ति केंद्र, कोतवाली सदर

3. कांस्टेबल जोनी कुमार, कोतवाली सदर

4. म0 कांस्टेबल शिवानी पाल, कोतवाली सदर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button