उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 27 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महिला चिकित्सालय बस्ती, खंड विकास कार्यालय बस्ती सदर, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र भुअर निरंजन सहित कुल पाँच जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को लैंगिक समानता, अधिकारों और जागरूकता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रतिभा श्रीवास्तव, टैगोर पाल, अजीत कुमार और श्याम नारायण उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और समानता के महत्व से अवगत कराना रहा।

Subscribe to my channel


