उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र
पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे

ब्यूरो चीफ राम सुदीन, सोनभद्र
सोनभद्र। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जेपी तिवारी जी, सह-प्रबंधक श्रीमान के पी राय जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान लालसा राम जी, प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी एवं सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेंद्र द्विवेदी जी की उपस्थिति विशेष रूप से रही।
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने परिसर में पौधे लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधों का जीवन में अत्यंत महत्व है। इनकी देखभाल करना प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य होना चाहिए।
प्रबंधक एवं सह-प्रबंधक जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी की धरोहर हैं और इनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कोषाध्यक्ष जी ने भी सभी से प्रतिज्ञा दिलाई कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण अभियान को सफल बनाया।

Subscribe to my channel

