LIVE TVराज्यशिक्षा

नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां में परीक्षा परिणाम घोषित किया 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

अटेली मण्डी 28/03/2023

 

अटेली खण्ड के नूतन ज्योति हाई स्कूल रात्ता कलां में वार्षिक परीक्षा परिणाम 2022 -2023 घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संजय कौशिक द्वारा सरस्वती देवी के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती स्तुति की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए अँग्रेजी अध्यापक सतीश कुमार ने स्कूल की गतिविधियोँ की जनकारी दी और बताया कि सभी कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी कक्षाओं के प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को चेयरमैन संजय कौशिक द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र भेंट किए गए । इस अवसर पर कक्षा दसवीं की ओर से स्कूल को म्यूजिक बॉक्स भेंट किया गया। छात्र दिपाँशु ने कहा कि पहली कक्षा से जो अनुशासन और अध्ययन आधार हमे स्कूल से मिला है हम उसे भूल नहीं पायेंगे। विवेक बॉस ने रागनी (मेरा विद्यालय सबसे न्यारा) से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

https://amzn.to/3nsE9pv

चेयरमैन संजय कौशिक ने बताया कि 2000-2001 से निरंतर दसवीं की हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं में भी विधालय अटेली खण्ड अपना परचम लहराता आया है। चेयरमैन ने परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्राचार्या अंजलि कौशिक ने बताया कि परीक्षाओं परिणाम के अलावा अन्य क्षेत्रों मे जैसे खेलकूद,सामान्य ज्ञान और सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में भी अटेली खंड में विद्यालय ने उच्च स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को प्रसाद खिलाया गया।

इस अवसर पर अध्यापक रामसिंह,प्रमोद,मनीष भूपेंद्र, अध्यापिका रेणु,सुलेखा मधु और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button