अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 45 टिन बीयर बरामद

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 21 सितम्बर 2025।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 45 टिन (कैन) बीयर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट सावजियां की टीम ने लगभग शाम 4 बजे रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान वाहन नंबर JK12D/0869 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 45 टिन (कैन) बीयर बरामद हुए। वाहन चालक की पहचान मोहम्मद मुख्तियार पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी वार्ड नंबर-03 पुंछ और उसके साथी साहिल अहमद पुत्र मुनीर हुसैन निवासी वार्ड नंबर-03 डुंगस, पुंछ के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद बीयर व वाहन को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी किसी भी वैध परमिट अथवा लाइसेंस प्रस्तुत करने में नाकाम रहे। इस संबंध में पुलिस थाना मंडी में जम्मू-कश्मीर आबकारी अधिनियम, 1958 की धारा 48(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Subscribe to my channel


