अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को न्यायालय ने सुनाई सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

 

खीरी, 19 सितंबर 2025:

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। इसी क्रम में 01 मामले में माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।

वर्ष 2003 में थाना सिंगाही में दर्ज मुकदमे में, अभियुक्त भट्टू पुत्र सुकई लोध और रामगोपाल पुत्र भक्तू लोध निवासी गण मोहल्ला बढ़ियन टोला, वार्ड नंबर 10, कस्बा सिंगाही, द्वारा पीड़ित से मारपीट और गाली-गलौच किए जाने के आरोप थे। मामला थाना सिंगाही में मु0अ0सं0 213/2003, धारा 323/324/504/506 भादवि के तहत दर्ज हुआ था।

माननीय न्यायालय JM निघासन खीरी ने दिनांक 19.09.2025 को मामले का विचारण करते हुए अभियुक्तों को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और 700 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि खीरी पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है और कानून के अनुसार कार्रवाई करती रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button