LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

 

खीरी, 19 सितम्बर 2025।

जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान थाना पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस टीम ने अभियुक्त ओंकार उर्फ ओमकार वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा निवासी ग्राम कौरैय्या चमरू, थाना फरधान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 114/05, धारा 279/338 भादवि में वारंट जारी था।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार

कांस्टेबल विकास कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button