LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी: थाना हैदराबाद पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों को दबोचा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

खीरी, 19 सितम्बर 2025।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में वांछित तीन अभियुक्तों को पकड़ा और अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:

1. झनकारी पुत्र माधवराम, निवासी ग्राम कैथोला, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी (वाद संख्या 1591/17, धारा 3/25 ए. एक्ट)

2. परशुराम उर्फ साधु पुत्र चेतईलाल, निवासी ग्राम छिछौना, थाना हैदराबाद, खीरी (वाद संख्या 1529/22, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम)

3. आला उर्फ गिरिश पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम शाहबुद्दीनपुर, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी (वाद संख्या 649/20, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 अशोक कुमार सिंह, थाना हैदराबाद

हे0का0 राजू वर्मा, थाना हैदराबाद

का0 धर्मेन्द्र वर्मा, थाना हैदराबाद

का0 सुरेश कुमार, थाना हैदराबाद

का0 संजीव कुमार, थाना हैदराबाद

इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button