अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोटकासिम: पवित्र मनन दीप संस्थान का 50वां साधना शिविर संपन्न

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने साधकों को कराया ध्यान, दिया जीवन में सफलता और शांति का संदेश

 

जयबीर सिंह रिपोर्ट

कोटकासिम (अलवर)

कोटकासिम। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा वृंदावन के नंदगांव में तीन दिवसीय 50वां ध्यान साधना शिविर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूज्य तेजस्वी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने साधकों को ध्यान साधना का अभ्यास कराया और कहा कि ध्यान से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या समाप्त हो जाती है। ध्यान करने से पाँच विकारों पर नियंत्रण प्राप्त होता है तथा मानसिक शांति मिलती है।

गुरुदेव ने साधकों को सफलता और एकाग्रता प्राप्त करने के सूत्र बताते हुए कहा कि इष्ट नाम की भक्ति, सूर्य पूजा और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस पर चलने से सफलता सुनिश्चित होती है।

 *शिविर के दौरान:*

भजन संध्या में संस्कार उर्फ गोली प्रजापत ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

गुरु चर्चा और व्याख्यान के साथ-साथ साधकों ने ब्रजभूमि के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन किए।

साधना सत्र और सत्संग से वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आस्था से सराबोर रहा।

गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि भक्ति केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षण, हर विचार और हर कर्म में झलकनी चाहिए।

इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संग परिवार के साधक उपस्थित रहे और तीन दिवसीय शिविर को भक्ति, श्रद्धा और साधना का उत्सव बना दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button