उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में PET-2025 परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 07 सितम्बर।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) 2025 को नकलविहीन और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, पुलिस बल की तैनाती और अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से सम्पन्न हो तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि परीक्षार्थियों को निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा और सभी केंद्रों पर पूरी सतर्कता बरती जाएगी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button