बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जवेरीलाल मेहता निर्विरोध गवर्निंग काउंसिल सदस्य निर्वाचित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के वर्ष 2025-27 के कार्यकाल हेतु बाड़मेर-बालोतरा-पाली ज़ोन से आदरणीय वीर जवेरीलाल मेहता का निर्विरोध निर्वाचन गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में हुआ है। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के अध्यक्ष वीर धर्मेश कुमार चोपड़ा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि जवेरीलाल मेहता के नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। उनके निर्विरोध चयन से संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

Subscribe to my channel


