बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नवातला जेतमाल में सेवानिवृत्ति समारोह महामंडलेश्वर ने दिया आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
नवातला जेतमाल गांव में आयोजित भव्य समारोह में सेवानिवृत्त तहसीलदार निर्भाराम कोडेचा (RTS) का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृत राम रणजीत आश्रम बालोतरा का गांववासियों और समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह में पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल, पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, सुल्तान की मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष आशुराम बोखा, उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल नामा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
निर्भाराम कोडेचा ने अपने सेवाकाल की शुरुआत पटवारी पद से की थी और लंबे कार्यकाल के बाद तहसीलदार पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में बालोतरा, जालौर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर सहित कई जिलों से समाजबंधु पहुंचे।
समारोह में विशनाराम बुनकर, हिमताराम बुनकर, आसुराम बोखा, बगदाराम बोस, डूंगर राम पंवार, लक्ष्मण लोहिया, बालाराम भाटिया, दुदाराम बारूपाल, मोहनलाल बारूपाल, धर्मेंद्र बोखा, सालगराम परिहार और भटराज राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त तहसीलदार का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं बहुमान किया गया। इस मौके पर मोहनलाल बारूपाल, भटराज राठौड़ और अशोक दास ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
शानदार और गरिमामय इस कार्यक्रम के साक्षी बने बालोतरा और आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग।

Subscribe to my channel


