बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नर्सिंग अधीक्षक श्रीमान विशना राम जी गर्ग सेवानिवृत, कर्मठता और सेवाभाव के लिए याद किए जाएंगे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नर्सिंग अधीक्षक श्रीमान विशना राम जी गर्ग रिछोली आज अपनी गरिमामयी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित की गईं।
श्री गर्ग अपने निष्ठावान, समर्पित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। जहां भी उन्होंने सेवाएं दीं, वहां अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया। अपनी सादगी और सेवाभाव के चलते वे जनमानस की आँखों के तारे बने रहे।
सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने कहा कि श्री गर्ग का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी और रोगियों की सेवा को अपना प्रथम कर्तव्य माना।
समाज और प्रशासनिक क्षेत्र में उनकी पहचान एक कर्तव्यनिष्ठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में बनी रहेगी।

Subscribe to my channel


