देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जेएसजी युवाशक्ति द्वारा भक्ति एवं तपोभिनंदन कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जेएसजी युवाशक्ति बालोतरा द्वारा वर्तमान चातुर्मास काल में विशिष्ट एवं विशेष तपस्वियों के अभिनंदन उपलक्ष में एक शानदार भक्ति संध्या का आयोजन फॉर सीजन रिसॉर्ट में किया गया।

 ग्रुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने बताया कि ग्रुप में लगभग 25 विशेष तपस्याएं परिसंपन हो चुकी है। इस ग्रुप की तपस्या के प्रति इतनी उत्सुकता वास्तव में अनुमोदनीय है।अध्यक्ष द्वारा तीन नए सदस्यों का ग्रुप में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 भक्ति संध्या में समाज सेवी ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि यह ग्रुप अपने नाम युवाशक्ति अनुरूप अनेक सक्रिय कार्य कर रहा है।

 फेडरेशन के उपाध्यक्ष श्री आनंद राज मेहता की गरिमामई उपस्थित से इस भक्ति संध्या कार्यक्रम का आगाज हुआ। भक्ति संध्या में बालोतरा के मंजे हुए एवं उभरती जैन प्रतिभाओं द्वारा गीत एवं भजनों की प्रस्तुति की गई।उभरते कलाकारों में लोकेश देवता,रौनक ओस्तवाल एवं शुभम भंडारी द्वारा नवकार मंत्र एवं विभिन्न तीर्थंकरों की स्तुति प्रस्तुत की गई।

मनीष सालेचा जैसे परिपक्व एवं मंजे हुए गायककार द्वारा तपस्या के गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई। श्रीमती रीना कवाड़ के सुमधुर गीतों पर ग्रुप के लेडिजविंग के कदम थिरके। ग्रुप के सदस्य जिन्होंने 15,11,9,8 लगातार 50 आयंबिल, 50 एकासन,गौतम गणधर तप, एकांतर तप,धर्म चक्र,छठअठम तप आदि तपस्वियों का मोमेंटो द्वारा बहुमान किया गया।विभिन्न तपस्वियों का नामों उल्लेख एवं कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन सचिव मनोज चोपड़ा द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम संयोजक विकास लुंकड़ ने आगंतुक मेहमानों एवं ग्रुप के सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापन किया।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button