देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गर्ग ऋषि पंचमी महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

 

*ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग*

 

बालोतरा।

गर्ग समाज द्वारा भगवान महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव गर्ग ऋषि पंचमी के अवसर पर मोकलसर चौराया स्थित भगवान गर्गाचार्य ब्रह्माजी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) की संध्या को भजन संध्या (जागरण) का आयोजन किया गया, जिसमें गर्ग समाज के भजन कलाकारों दिलीप पंडित, हीराराम कुसिप, दीपाराम सिणेर सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या में समाजबंधु नाचते-गाते भक्ति रस में डूबे नजर आए।

अगली सुबह भगवान गर्गाचार्य की पूजा-अर्चना व आरती के बाद भव्य शोभायात्रा (वरघोडा) निकाली गई। मंदिर से लेकर चौराया तक बालक-बालिकाएं, महिलाएं व समाजबंधु डीजे की धुनों पर झूमते-नाचते आगे बढ़े। रास्ते भर गुलाल और फूल बरसाए गए।

इस अवसर पर कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को प्रगति पत्र, फाइलें व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा व मंदिर विकास कार्यों में योगदान देने वाले भामाशाहों एवं समाजसेवियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गर्ग गुरु समाज अध्यक्ष श्रीमान दीपाराम गर्ग (सिणेर) ने की। कोषाध्यक्ष श्रीमान भंवरलाल गर्ग (देवड़ा), सचिव श्रीमान मुलाराम गर्ग (थापन), सहसचिव श्रीमान भटराज गर्ग (मोकलसर) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मायालावास सरपंच अशोक सिंह राजपुरोहित व पूज्य श्री श्री 1008 श्री रामेश्वर पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए।

भामाशाहों द्वारा जल सेवा, छात्र-छात्राओं के सम्मान, साउंड सिस्टम, रोशनी, तस्वीर, भजन संध्या और भोजन प्रसादी आदि के लिए विशेष सहयोग दिया गया। समाजसेवी श्रीमान शंकरलाल गर्ग (सिवाना) व डॉ. देशराज गर्ग (रामपुरा) को भी सहयोग राशि प्रदान करने पर सम्मानित किया गया।

सभा में वक्ताओं ने संगठन की एकता पर बल देते हुए समाज में मृत्युभोज की सादगी, नशामुक्ति और शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की। साथ ही मंदिर में पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

हजारों की संख्या में समाजबंधुओं की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम भक्ति, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्साह का अनूठा संगम बना।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button