देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

स्कूल के विद्यार्थियों को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी गायत्री गर्ग 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा

शहर के बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेव कॉलोनी वार्ड नंबर 22 में बुधवार को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार जैन व अधिशासी अभियंता श्री राधाकृष्ण जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों व स्टाफ को सीवरेज परियोजना के लाभ व स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। रुडिप अधिकारी गायत्री गर्ग ने बताया कि घरों का गंदा पानी जैसे शौचालय, स्नानघर व रसोई का पानी यदि सीधे नालियों में छोड़ा जाए तो यह सड़कों पर फैलता है, जिससे खतरनाक जीवाणु उत्पन्न होते हैं और बीमारियां फैलती हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति को रोकने में मदद करती है, जिससे जल जनित बीमारियों से बचाव होता है और चिकित्सा पर होने वाला खर्च भी कम होता है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। सीवरेज कनेक्शन समय पर लेने से क्षेत्र में गंदे पानी के जमाव से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त आदि से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मदरसे के प्रधानाचार्य निंबाराम जी ने स्वच्छता को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छता का संदेश अपने-अपने घरों तक पहुंचाएं।

एसओटी चांदनी चौधरी ने बताया कि कचरा सड़कों पर या इधर-उधर न डालें, बल्कि नगर पालिका के अधिकृत कचरा वाहनों में ही डालें, जिससे शहर को स्वच्छ व स्वस्थ रखा जा सके। इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक साक्षी, महिपाल जितेन्द्र चौहान डिम्पल पालीवाल आदि मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button