देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

ज्ञान दिशा में दो त्योहारों का शुभ मिलन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

संवत्सरी एवं गणेश चतुर्थी पर आज ज्ञान दिशा स्कूल में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समाजसेवी ओम बांठिया एवं संस्था अध्यक्ष लालचंद पटवारी ने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत दी। आपने बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस, सैंड आर्ट, पेपर आर्ट, ड्राइंग आदि कलाओं का अवलोकन करते हुए संस्थाप्रधान एवं पूरे ज्ञान दिशा परिवार को बधाई दी।

क्षेत्र में कला शिक्षा एवं धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य की सराहना की।

संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भगवान महावीर की जीवनी एवं क्षमा भाव को नाटक एवं नृत्य द्वारा बताया गया जिसमें चंदनबाला के उद्धार का विशेष उल्लेख किया गया। बाल भगवान गणेश के जीवनी का चित्रण नाटक एवं नृत्य द्वारा किया गया। पेपर क्राफ्ट द्वारा कक्षा 3 एवं 4 के बच्चों द्वारा गणेश मुखौटा बनाया गया। चित्रकला की वर्कशॉप में बच्चों ने भगवान महावीर एवं गणेश का चित्रण सीखा। ईको स्कूल्स इंडिया के बैनर तले ईको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी का संकल्प लिया गया जिसे एक नाटक द्वारा बच्चों को समझाया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button