देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पर्युषण संवत्सरी एवं गणेश चतुर्थी पर कत्लखाने बंद रखने की अपील

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बस्ती, 26 अगस्त।

भारत जैन महामंडल ने आगामी 27 अगस्त को मनाए जाने वाले जैन धर्म के प्रमुख पर्व संवत्सरी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशभर में कत्लखाने बंद रखने एवं मांसाहार की बिक्री न करने की अपील की है।

महामंडल के अध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि जैन धर्म अहिंसा प्रधान धर्म है और पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के अंतर्गत संवत्सरी का विशेष महत्व है। इस दिन जैन समाज के अनुयायी तपस्या, साधना और क्षमापना का अनुष्ठान करते हैं। इसीलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि 27 अगस्त को मांसाहार का उपयोग न करें और कत्लखाने तथा मांस की बिक्री पूरी तरह से बंद रखें।

उन्होंने कहा कि उसी दिन भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व गणेश चतुर्थी भी मनाया जाएगा, जो शाकाहार और पवित्रता का प्रतीक है। इसलिए समाज के सभी वर्गों से निवेदन है कि इस दिन केवल शाकाहार का ही सेवन करें।

इस संबंध में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने भी 22 अगस्त को परिपत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 27 अगस्त को प्रदेशभर में कत्लखाने बंद रहेंगे और मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

अध्यक्ष ओम बांठिया ने राजस्थान सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का आभार प्रकट किया है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button