बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मीठालाल चौपड़ा का संथारा पूर्वक देवलोक गमन

बाड़मेर के इतिहास में प्रथम तेरापंथी संथारा साधक श्रावक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाड़मेर न्यूज़

मीठालाल कंकुचौपड़ा वकील साहब

सुपुत्र स्व.बांडमल कंकुचौपड़ा (दत्तक पुत्र) सुपुत्र स्व. दलीचंद कंकुचौपड़ा , बाड़मेर को

आचार्य श्री महाश्रमण की आज्ञा से शिष्यमुनि यशवंतकुमार एवं मोक्ष कुमार के द्वारा बुधवार को दिनांक 20.08.2025 को प्रातः 7:51 पर तिविहार संथारा के प्रत्याखान करवाया गए।परन्तु आपने सजगता के साथ अपने मन से 18.08.25 चौंविहार संथारे के पच्चक्खान ले लिए थे।

 अणुव्रत समिति के मीडिया प्रमुख श्री नरेंद्र श्री श्रीमाल विनय ने बताया किदिनांक 22.08.2025 को शाम को 5:08 बजे चौविहार संथारा के साथ 84 वर्ष की आयु में देवलोकगमन हो गया है उनकी वैकुंटी यात्रा 23.08.2025 को सुबह 10:30 बजे से उनके निवास स्थान भगतों की गली स्टेशन रोड,बाड़मेर से प्रारंभ होकर गांधी चौक ढाणी बाजार पीपली चौक होते हुए विभिन्न पवित्र स्थलों से होती हुई मोक्षधाम पहुंची जहाँ पुत्र दिनेश चौपड़ा सहित परिवार जनों ने अग्नि संस्कार किया वैकुंटी यात्रा में भगवान महावीर ,भिक्षु स्वामी के नारे एवं धार्मिक गीतों के संगान ने सम्पूर्ण यात्रा को आध्यात्मिक बना दिया जगह जगह पर वैकुंटी यात्रा का नगर वासियों ने दर्शन कर अभिवंदना की इससे पूर्व मुनि यशवंत कुमार ने संथारा साधक मीठालाल चौपड़ा को मंगल पाठ प्रदान किया और कहा कि बाड़मेर के इतिहास में तेरापंथ धर्म संघ से प्रथम बार संथारा सहित देवलोक गमन हुआ यह बाड़मेर के लिए अहोभाग्य की बात है चौपड़ा परिवार के साथ साथ जैन समाज को गौरवान्वित करने वाला यह संथारा दृढ़ मनोबल वाला व्यक्ति ही ले सकता है उसी दृढ़ता के परिचायक मीठालाल चौपड़ा बने तेरापंथ सभा,अणुव्रत समिति बाड़मेर क़े कार्यकर्ता,महिला मंडल,कन्या मंडल,स्थानकवासी समाज,मूर्ति पूजक समाज जैन समाज की प्रभावक उपस्थिति रही मीठालाल चौपड़ा की स्मृति सभा ओसवाल जैन हाठो वाला भवन में रविवार को रखी गई

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button