बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कुड़ी में जेंडर हितधारक कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सवेरा संस्थान बालोतरा
21 अगस्त।
सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वाधान में एक दिवसीय जेंडर हित धारकों के मध्य कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत भवन कुड़ी में मुख्य अतिथिय रामस्वरूप चौधरी प्रिंसिपल व ग्राम पंचायत कुड़ी के प्रशासक मानाराम पालीवाल के सानिध्य में किया गया। सहायक समन्वयक शांति सेन ने कार्यशाला के उद्देश्य बताएं जिसमें उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की कड़ी में विभिन्न हितधारकों की मध्य चेतना लाते हुए महिलाओं ,बालिकाओं को मुख्य धारा में लाते हुए जागरूक करना तथा महिलाओं की क्षमताओं का विकास करना तथा महिला मुद्दे पर सोच परिवर्तन कर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।
प्रधानाचार्य रामस्वरूप चौधरी ने कहा कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाओं की शिक्षा के बगैर लक्ष्य प्राप्त करना नामुमकिन है। बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के साथ-साथ गांव में जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दिया है और जिनकी शादी हो गई है ऐसी बहुएं स्टेट ओपन से निशुल्क फॉर्म भरकर आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है गांव की सभी किशोरियों व पढ़ने योग्य महिलाओ को शिक्षा से जुड़ने का आवाहन किया ।वकार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रशासक मानाराम पालीवाल ने बताया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए शिक्षित होने पर ही सामाजिक सोच में बदलाव किया जा सकता है तथा राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है । किसी भी सभ्य समाज में महिला शिक्षा उन्नति का परिचायक है । कार्यशाला में सवेरा संस्थान के सचिव खीयाराम चौधरी ने बताया कि जेंडर एक अवधारणा है जिसके दो मुख्य पहलू है जेण्डर एक सोच हैं जिसको सकारात्मक दिशा में बदलाव की प्रक्रिया के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में वयोवृद्ध आवड़दान चारण, ग्राम विकास अधिकारी अलका शर्मा, सिमरथाराम पथिक, मोहनलाल घांसी, महिला मण्डल, किशोरी मंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्य कई हितधारकों ने भाग लिया। कार्यशाला के अंत में सवेरा संस्थान की ग्राम सखी प्रेरक सीमा कंवर चारण ने सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन किया गया।
खीयाराम चौधरी 9828622048

Subscribe to my channel


